तिरुपति बालाजी के उद्योग घराने ने किए दर्शन
हलैना (विष्णु मित्तल)राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली प्रांत के उद्योग घराने ने देश, समाज, विश्वशांति व परिवार कल्याण केलिए तिरुपति बालाजी के दर्शन किए। सभी ने आत्मनिर्भरता, स्वदेशी उत्पादन व उद्योगो की प्रगति,मानव कल्याण की कामना की साथ ही तिरुपति बालाजी की पूजा अर्चना कर के संत पंडित और लोगों को प्रसादी में मालपुए खिलाएं। नगर निगम अलीगढ़(यूपी)के महापौर प्रशांत सिंघल,हरि ऑयल (इंजन ब्रांड ) मिल समूह के मालिक उद्योगपति यश अग्रवाल, उद्योगपति अंकुर अग्रवाल, गौरव बंसल छोटू आदि ने तिरुपति बालाजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।