तसई कठूमर एवं खेडली में खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन शिविर का आयोजन,125 खाद्य लाइसेंस रजिस्ट्रेशन

Feb 17, 2026 - 14:14
 0
तसई कठूमर एवं खेडली में खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन शिविर का आयोजन,125 खाद्य लाइसेंस रजिस्ट्रेशन

कठूमर / दिनेश लेखी

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर डॉ टी शुभ मंगला एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अलवर के निर्देशानुसार जिले में खाद्य कारोबार करने वाले सभी व्यक्तियों के पास खाद्य लाइसेंस उपलब्ध हो सके इसकी सुगमता के लिए तसई कठूमर एवं खेडली में खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में 125 विभिन्न  कारोबारकर्ताओं का खाद्य लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन मौके पर जारी किया गया। जिसमें दूध विक्रेता, डेरी वाले, दवा विक्रेता, मिठाई विक्रेता, किराना सामान विक्रेता, चाट ठेले वाले, फल सब्जी विक्रेता, रेस्टोरेंट ढाबे वाले आदि को लाभ पहुंचाया गया
इस मौके पर पंजीयन अधिकारियों ने बताया कि खाद्य कारोबार करने वाले सभी व्यक्तियों के पास खाद्य लाइसेंस उपलब्ध कराना तथा खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता को बढ़ावा देना, खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन के लिए प्रोत्साहित करना है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................