अलवर में बारिश से धंसा फर्श आठ फीट गड्ढा हुआ बुजुर्ग महिला के पैर में लगी चोट भय डर के कारण नहीं घुस रहे परिवार के लोग
अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर के अखैपुरा मोहल्ले में एक मकान का फर्श नीचे करीब करीब आठ फीट से ज्यादा धंस गया। वहीं महिला के पैर पर ईंट गिरने से चोट आ गई। अनहोनी होने के भय से परिवार के लोग घर के अंदर ही नहीं जा रहे। बारिश से शहर में एक मकान में फर्श धंसने से हड़कंप मच गया अखैपुरा मोहल्ले निवासी रमेश ने बताया कि सोमवार शाम को वे परिवार के साथ घर के अंदर थे। तभी मकान से गड़गड़ाहट की तेज आवाज़ आई तथा मुख्य दरवाजे की पास से मकान का फर्श अंदर धंस गया। घटना की मालूम पड़ने पर पडौसी आए और परिवार के लोगों को बाहर निकाला। तब से डर की वजह से वे घर में नहीं घुसे रहें हैं।
उन्होंने बताया कि उनके घर की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं और अब मकान गिरने की स्थिति में है। वहीं नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे तथा सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। ज्ञात रहे कि परिवार कचरे से प्लास्टिक इकट्ठा करके उसे बेचकर घर चलाता है।