आईजी राहुल प्रकाश का अलवर दौरे के दौरान प्रमोशन परीक्षाओं का किया निरीक्षण। एवं की सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

Oct 7, 2025 - 14:29
 0
आईजी राहुल प्रकाश का  अलवर दौरे के दौरान प्रमोशन परीक्षाओं का किया निरीक्षण। एवं की सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

अलवर (अनिल गुप्ता)

 रेंज आईजी राहुल प्रकाश मंगलवार को अलवर जिले के दौरे के दौरान उन्होंने पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित गैलेन्ट्री प्रमोशन परीक्षाओं का बतौर चेयरमैन निरीक्षण किया।
 जिनमें कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल से एएसआई पदोन्नति परीक्षाएं शामिल थीं इसके बाद आईजी ने कोतवाली थाने का दौरा कर दीपावली से पूर्व सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और जनसुनवाई भी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनशिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया जाए ताकि लोगों को जयपुर तक न जाना पड़े।
आईजी ने कहा कि अलवर में साइबर अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है तथा राज्य स्तर पर भी डीजीपी द्वारा साइबर यूनिट को विशेष प्राथमिकता दी गई है। जिससे तकनीकी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................