मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को नदबई में

Oct 17, 2025 - 13:38
 0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को नदबई में
भरतपुर(कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 17 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को भरतपुर जिले की तहसील नदबई पहुॅंचकर मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की चतुर्थ किश्त के लाभ हस्तांतरण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे तथा नदबई में जिला चिकित्सालय भवन का शिलान्यास करने बाद ग्राम अटारी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया किमुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से दोपहर 12.55 बजे कृषि उपज मण्डी नदबई पहॅुचकर दोपहर 1.05 बजे जिला चिकित्सालय भवन नदबई का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शर्मा दोपहर 1.15 बजे कृषि उपज मण्डी नदबई में आयोजित मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की चतुर्थ किश्त के लाभ हस्तांतरण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्य्रक्रम समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री शर्मा दोपहर 2.35 बजे ग्राम अटारी पहुॅचकर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद मुख्यमंत्री जयपुर के लिये प्रस्थान करेंगे। 
गृह राज्य मंत्री ने तैयारियों का लिया जायजा
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने नदबई कृषि उपज मंडी प्रांगण में किसान सम्मान निधि योजना की चतुर्थ किश्त लाभ हस्तांतरित सभा की तैयारियों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश प्रदान किये। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक कुं. जगत सिंह, जिला कलक्टर कमर चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनन्द सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................