विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने दीपावली पर्व पर डीग शहर में पैदल जनसंपर्क कर शहरवासियों को दी दीपावली की बधाई
डीग (नीरज जैन)19 अक्टूबर।दीपों के पावन पर्व दीपावली के अवसर पर रविवार दोपहर डीग-कुम्हेर के विधायक डॉ. शैलेश दिगंबर सिंह ने डीग के ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर अपने विधान सभा क्षेत्र के लोगों की सुख-समृद्धि की। पूजा के पश्चात विधायक अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच उत्सवमय माहौल में शहर के बाजारों में पैदल रामा-श्यामा करने निकले।
उनके दीपावली की शुभकामनाएं देने के कार्यक्रम का शुभारंभ लक्ष्मण मंदिर से हुआ वह मुख्य बाजार, लोहा मंडी, नई सड़क, पुराना बस स्टैंड और गणेश मंदिर मार्ग से होते हुए शहर के अन्य सभी हिस्सों में पहुंचे। पूरे मार्ग में लोगों ने अपने लाडले विधायक का फूलमालाओं, पटकों , शॉल ओढ़ाकर और पुष्प बर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने दुकानदारों और नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ रामा-श्यामा की।
इस दौरान शहर में अपने लाडले विधायक के प्रति लोगों में बड़ी उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह त्योहार हमें एक-दूसरे के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने की प्रेरणा देता है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि डीग शहर में सुख, शांति और समृद्धि का प्रकाश सदा बना रहे।”
कार्यक्रम में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ललित तिवारी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राकेश गिरसै, पूर्व भाजपा शहर मंडल पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अनिल कुमार गुप्ता, पार्षद राहुल लवानिया, सुनील दत्त शर्मा टोपा, खेमचंद कोली राजेंद्र खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित रहे।

