सीकर में सगाई समारोह व परिचय सम्मेलन सम्पन्न

Oct 19, 2025 - 17:05
Oct 19, 2025 - 17:07
 0
सीकर में सगाई समारोह व परिचय सम्मेलन सम्पन्न

सीकर (सुमेर सिंह राव )
मानव जन सेवा संस्थान के तत्वधान में 26 अक्टूबर को होने वाले सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन का रविवार को बद्री विहार में सगाई समारोह व परिचय सम्मेलन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सामूहिक रूप से जोड़ो का परिचय करवाया गया उसके बाद सगाई की रस्म की गई। इस अवसर पर समिति की ओर से जोड़ो को कपड़े, पोशाक भेंट किए गए। दुल्हन को बरी बेस, दूल्हे को शूट, साफा, शेरवानी दी गई। अध्यक्ष धर्मेन्द्र भूकल ने बताया कि परिचय ओर सगाई के बाद 26 अक्टूबर को सांगलिया धूनी के पीठाधीश्वर ओमदास महाराज के सानिध्य में 15 जोड़ो का विवाह सम्मेलन होगा। इस दौरान मावा धूनी की महंत प्रकाशदास महाराज, विवाह समिति के अध्यक्ष रामेश्वर कल्याण, मानव जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष धर्मेन्द्र भूकल, फकीर चंद दानोदिया, पूर्व सरपंच बनवारी लाल रघुनाथगढ़, जगदीश दानोदिया, गंगाधर कल्याण रामपुरा, प्रियंका पिपराली, सोहन लाल तानण, परसराम दानोदिया, राजेंद्र राठी उदयपुरवाटी सहित जोड़ो के परिवारजन मौजूद रहे। मंच संचालन कवि प्रभुदयाल वर्मा ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................