सिलेंडर लेने जा रहे थे दो युवक को बोलेरो ने मारी टक्कर, एक युवक की मौत
राजगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के मोतीवाड़ा गांव में बोलेरो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घटना तब हुई जब दोनों युवक सिलेंडर लेने जा रहे थे। बोलेरो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मोतीवाड़ा निवासी शैलेंद्र(22) अपने साथी शैलेश सिंह के साथ बाइक पर सिलेंडर लेने जा रहे थे। गांव के समीप तेज गति से आ रही एक बोलेरो के चालक ने लापरवाही से बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार शैलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शैलेश घायल हो गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक शैलेंद्र के शव को राजगढ़ सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक और बोलेरो को जब्त कर लिया है।

