स्कूली विधार्थीयो ने बावड़ी की साफ-सफाई कर, दिया जल संरक्षण का संदेश

Dec 19, 2025 - 12:58
 0
स्कूली विधार्थीयो ने बावड़ी की साफ-सफाई कर, दिया जल संरक्षण का संदेश

सकट (अलवर) कस्बे के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने समाजोंपयोगी उत्पादन कार्य एवं समाज सेवा शिविर के दौरान गांव की प्राचीन बावड़ी, स्कूल परिसर, आम रास्तों व सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर लोगों को जल संरक्षण व स्वछता का संदेश दिया शिविर प्रभारी वरिष्ठ अध्यापक गुरु सहाय सैनी ने बताया कि स्कूली विधार्थीयो ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्कूल परिसर में लगे पेड़ पौधों की निराई गुड़ाई की ओर उनमें पानी डाला गया।

प्रधानाचार्य पूरण चंद मीना ने बताया कि समाजोपयोगी उत्पादक कार्य शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में समाज सेवा व स्वाबलंबन की भावना पैदा होने के साथ ही विभिन्न कौशलो का विकास होगा वहीं विद्यार्थी समाज के लिए उपयोगी जरूरी सामान निर्माण करना सीखकर आत्म निर्भर बन सकेंगे उन्होंने बताया की शिविर के दौरान विद्यार्थियों के 6 दल बनाए गए जिसमें लक्ष्मीबाई दल, सरोजिनी नायडू दल, मीराबाई दल, भगत सिंह दल, चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी दल शामिल थे। वही शिविर का संचालन व्याख्याता श्रीकृष्ण मीना, पीड़ी मीना, राजेन्द्र प्रसाद मीना, राकेश मीना,धर्मसिंह गुर्जर, राकेश मीणा, योगेंद्र पाल सिंह आदि दल प्रभारीयो द्वारा किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................