बूढ धाम नौरंगपुरा बालाजी मंदिर पर 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाले मेले को लेकर हुआ बैठक का आयोजन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) उपखंड क्षेत्र की सीमा पर स्थित बूढ बालाजी धाम आश्रम परिसर में सोमवार को दीपावली पर्व पर मंदिर ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक समाज सेवी मदनलाल भावरिया की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया l भावरिया के नेतृत्व में दीपावली पर्व पर मंदिर परिसर में दीपोत्सव मनाया गया एवं आतिशबाजी की गई l 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाले मेले को लेकर बैठक में गहनता से विचार विमर्श किया गया l 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाले मेले को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है l इस दौरान ट्रस्ट के संस्थापक डॉ रामकुमार सिराधना ,कैप्टन महेश कुमार ,नवरंगपुरा सरपंच प्रतिनिधि ताराचंद भावरिया, वेद प्रकाश आदित्य, महेंद्र सिंह जाखड़ ,कन्हैयालाल बुढानिया ,प्रहलाद सिंह,अजय वीर सिंह ,ग्यारसी लाल ,दिनेश कुमार ,ओमप्रकाश मास्टर, मातादिन ,इंद्राज ,सहीराम ,सुबेदार सरदारसिंह सहित कई लोग मौजूद रहे l