फायरिंग घटना से पीड़ित दुकानदार के साथ असामाजिक तत्वों ने की मारपीट

4 महिने पहले भी दुकानदार के साथ गुंडागर्दी प्रवृति लोगों ने फायरिंग कर घटना को दिया था अंजाम जिसमें क ई लोगों को आई थी चोटे उधोग नगर थाना पुलिस में पहले भी हो चुकी रिपोर्ट दर्ज अभी तक अपराधी पुलिस पकड़ से बाहर

Oct 21, 2025 - 12:26
 0
फायरिंग घटना से पीड़ित दुकानदार के साथ असामाजिक तत्वों ने की मारपीट

अलवर (अनिल गुप्ता)  अलवर जिले के उधोग नगर थाना क्षेत्र गांव केरवा जाट चरण सिंह चौराहे पर स्थित पूर्व फायरिंग घटना पीड़ित दुकानदार के साथ असामाजिक गुंडागर्दी प्रवृति लोगों  ने मारपीट कर घटना को अंजाम दिया जिससे लोगों में भारी आक्रोश है ।उधोग नगर थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि चार महिने बाद यह दूसरी घटना  है लेकिन पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है गुंडागर्दी प्रवृति लोगों ने आतंक मचा रखा है जो आए दिन घटना को अंजाम दे रहे हैं जिनको पुलिस प्रशासन कार्यवाही का कोई डर खौफ नहीं है खुलेआम फायरिंग कर लोगों में दहशत फैला रहे हैं फिलहाल पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही का सात दिन का समय दिया है ।
यदि पुलिस नाकामयाब रही है तो आस पास क्षेत्र के सभी ग्रामीण थाना पुलिस के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया जायेगा ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................