लूटपाट की वारदात करने के आरोपियों को जेल भेजा
लक्ष्मणगढ (अलवर/कमलेश जैन) अभी हाल ही में प्रशासनिक अधिकारी के साथ हुई लूटपाट की घटना के आरोपियों को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनील जांगिड़ ने जेल भेजने के आदेश दिए हैं। घटना थाना क्षेत्र के ईटैडा में उप शासन सचिव प्रशासनिक अधिकारी हकम खान दीपावली पर्व पर गोविंदगढ़ के फाहरी अपने गांव आए थे।
अपने रिश्तेदारों से मिलकर वापस जाते वक्त उनकी कार के आगे मोटरसाइकिल लगाकर आरोपियों ने उनके व परिवार पत्नी बेटे वह भतीजे के साथ मारपीट कर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। एवं कार में रखें 39000 हजार रुपए पत्नी जरीना के गले से सोने की चेन छीन कर वारदात को अंजाम दिया । तथा मौके से भाग गए इस पर प्रशासनिक अधिकारी ने लक्ष्मणगढ़ थाने को सूचना देकर कार्यवाही करने को कहा थाना अधिकारी ने कार्यवाही कर विश्वेंद्र पुत्र जगन मीणा नंदलाल पुत्र राधेश्याम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जिस पर न्यायालय ने आदेश द्वारा उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की सर गर्मी से तलाश कर रही है।