सड़क सुरक्षा के लिए अलवर पुलिस ने “मिशन सेफ राइड” अभियान शुरुआत की

Nov 4, 2025 - 12:52
 0
सड़क सुरक्षा के लिए अलवर पुलिस ने “मिशन सेफ राइड” अभियान शुरुआत की

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अलवर पुलिस ने  अभियान “मिशन सेफ राइड” शुरू किया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क पर सुरक्षित माहौल तैयार करना और आमजन को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना है। अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि जिले में लोगों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसी दिशा में यह अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि “मिशन सेफ राइड” के तहत लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, साथ ही नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले, रॉन्ग साइड चलने वाले तथा नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ विशेष रूप से कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पुलिस द्वारा स्कूल-कॉलेजों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे, ताकि लोग स्वयं यातायात नियमों के पालन को अपनी जिम्मेदारी समझें।
एसपी चौधरी ने कहा कि यह सिर्फ एक अभियान नहीं बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है। सड़क सुरक्षा में पुलिस के साथ नागरिकों की भागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने और दूसरों की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि अलवर जिला सड़क दुर्घटनाओं से मुक्त हो सके और हर नागरिक सुरक्षित सफर कर सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................