भिवाड़ी थाना फेज-3 में नवनिर्मित पुलिस कैंटीन और महिला विश्राम गृह का शुभारंभ

Nov 4, 2025 - 11:54
 0
भिवाड़ी थाना फेज-3 में नवनिर्मित पुलिस कैंटीन और महिला विश्राम गृह का शुभारंभ

भिवाड़ी, (मुकेश कुमार) भिवाड़ी थाना फेज-3 परिसर में पुलिस कर्मियों की सुविधा के लिए नवनिर्मित पुलिस कैंटीन और महिला कांस्टेबल विश्राम गृह का आज शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण (आईपीएस) ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल शाहू, वृताधिकारी कैलाश चौधरी और थानाधिकारी सत्यनारायण की मौजूदगी में किया। यह सुविधा केंद्र CSR कार्यक्रम के तहत आशीर्वाद बाय अलियाक्सिस एवं द आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के सहयोग से तैयार किया गया है।

इस अवसर पर आशीर्वाद बाय अलियाक्सिस की ओर से पियूष अरोड़ा (प्लांट हेड), पूर्ण सदाशिव (एचआर हेड), आशुतोष जैन और जितेंद्र कसाणा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने इस पहल के लिए उद्योग और सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी साझेदारियाँ पुलिस बल के मनोबल और कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। नए कैंटीन और विश्राम गृह से पुलिस कर्मियों, विशेषकर महिला जवानों को बेहतर सुविधा और आराम मिलेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है