कठूमर कस्बे की भाग संख्या 112 के BLO हेमंत कुमार ने घर-घर पहुँचकर बांटे परिगणना पत्र
कठूमर (दिनेश लेखी)। कस्बे में बुधवार को बीएलओ हेमंत कुमार भाग संख्या 112 के वार्ड में सुबह से ही घर-घर पहुंचकर परिवार के हर सदस्य की जानकारी जुटा रहे।
बीएलओ हेमंत कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राजस्थान में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान जारी है। चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान भाग संख्या 112 के बीएलओ हेमंत कुमार द्वारा घर घर जाकर परिगणना पत्र का वितरण किया। हेमन्त कुमार ने परिगणना पत्र के बारे में सभी को मतदाताओं को अच्छे से समझाया और सभी लोगो का पूर्ण सहयोग मिला।
यह अभियान फर्जी वोटों को हटाने और नए मतदाताओं को सूची में जोड़ने के लिए चलाया जा रहा है। जो बीएलओ टीम मतदाताओं के जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। निर्देशों के तहत विभिन्न श्रेणियों में छंटनी कर मतदाता सूची को अद्यतन किया जा रहा है।
सिर्फ एक दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो से जुड सकेगा नाम
एक बीएलओ मतदाता के घर तीन बार आएगा। इस बार अधिकांश मतदाताओं से कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा यदि मतदाता के परिवार का कोई सदस्य पहले से सूची में दर्ज है, तो नया नाम पासपोर्ट साइज फोटो और फॉर्म-6 के माध्यम से आसानी से जोड़ा जाएगा। कई मामलों में बीएलओ को किसी दस्तावेज की जरूरत भी नहीं होगी।
जरूरत पड़ने पर पहचान के लिए ये दस्तावेज मान्य रहेंगे...
आधार कार्ड, पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, सरकारी या पीएसयू आईडी, वन अधिकार पत्र, परिवार रजिस्टर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पेंशन आदेश, भूमि या मकान आवंटन पत्र, नागरिक रजिस्टर आदि।