महाविद्यालय मालाखेडा में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के रिक्त सीटो पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के राजकीय महाविद्यालय मालाखेडा में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में रिक्त सीटों पर प्रवेश आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किये जा रहे है | प्राचार्य डॉ. रवि कुमार विजय ने बताया की कला संकाय में प्रथम सेमेस्टर में शेष रही रिक्त सीटो के लिए नवीन आवेदन आमंत्रित किये गए है |
महाविद्यालय में प्रवेश के नोडल अधिकारी डॉ. रेनू शर्मा ने बताया की महाविद्यालय में प्रवेश के इच्छुक प्रवेशार्थी अंतिम तिथि 21 जून तक ईमित्र के माध्यम से अपना नवीन आवेदन ऑनलाइन कर सकता है |
पूर्व में आवेदन करने वाले प्रवेशार्थी महाविद्यालय में अपने मूल दस्तावेजो का सत्यापन दिनांक 19 जून तक करवाकर अपना प्रवेश शुल्क ई-मित्र पर जमा करवा सकते हैं।


