कामां थाना पुलिस ने 9 ठगों को किया गिरफ्तार: 31 मोबाइल जब्त, अश्लील वीडियो बनाकर करते ठगी करते थे; तीन फरार

Nov 9, 2025 - 11:41
 0
कामां थाना पुलिस ने 9 ठगों को किया गिरफ्तार: 31 मोबाइल जब्त, अश्लील वीडियो बनाकर करते ठगी करते थे; तीन फरार

कामां थाना पुलिस ने लुहेसर गांव के पास बंद पड़े क्रेशर जोन में चल रही साइबर ठगों की 'पाठशाला' का भंडाफोड़ किया है। थानाधिकारी ताराचंद शर्मा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में कुल 9 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया और 2 नाबालिगों को भी निरुद्ध किया। इस दौरान 3 ठग पुलिस को देखकर भागने में सफल रहे।

पुलिस ने बताया कि यह गिरोह बंद पड़े क्रेशर जोन की तलहटी में बैठकर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि वे अब तक लाखों रुपए की ठगी कर चुके हैं और सैकड़ों लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं।

साइबर ठगों का मुख्य तरीका अश्लील वीडियो बनाकर 'सेक्स्टॉर्शन' के माध्यम से लोगों को ब्लैकमेल करना था। वे पीड़ितों से पैसे वसूलने के लिए उन्हें डराते-धमकाते थे।

पुलिस ने मौके से एक ट्रैक्टर, एक कार, तीन मोटरसाइकिलें, 31 मोबाइल फोन, आठ एटीएम कार्ड, छह बैंक पासबुक, चेक बुक, एक पेटीएम मशीन और कई फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं।

गिरफ्तार किए गए साइबर ठगों की पहचान आमिर पुत्र साहबदीन (गढ़ अजान), असफाक पुत्र जान मोहम्मद (गढ़ अजान), वसीम पुत्र बुग्गर (अकाता), दिलशाद पुत्र रसीद (अकाता), समून पुत्र नवैया (लुहेसर), अबरार पुत्र मुबारिक (जाडौली, हरियाणा), तारिफ पुत्र शेर मोहम्मद (लालपुर), रियाज पुत्र निसार (ढाणा) और मुसर्रफ पुत्र वहीदा (पालड़ी) के रूप में हुई है। इसके अतिरिक्त, दो नाबालिगों को भी निरूद्ध किया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है