उदयपुरवाटी में बाबा खाटू श्याम के दरबार में 18 वे वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन
बाबा के दरबार में रात भर बही भजनों की रस गंगा
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे के वार्ड नंबर 24 में स्थित बाबा खाटू श्याम के दरबार में शनिवार को श्री नीलकंठ महादेव ,श्री श्याम बाबा व श्री हनुमान जी महाराज का 18 वे वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया l कोलकाता प्रवासी एवं उदयपुरवाटी निवासी संतोष कुमार शाह व अशोक कुमार शाह, मनोज कुमार शाह कैलाश डडीदार ,ताराचंद मितल ने बाबा श्याम के दरबार में द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया l बंगाल के कारीगरों द्वारा श्याम मंदिर का आरोपित फूलों से श्रृंगार किया गया था l बाहर से आए हुए कलाकारों का संतोष कुमार शाह एवं शाह परिवार ने फूल माला पहनाकर एवं दुपट्टा पहना कर सम्मान किया l
इसके तत्पश्चात रात भर सुप्रसिद्ध भजन गायकारों ने बाबा श्याम के दरबार में भजनों की प्रस्तुति दी l जिसमें यश मिश्रा , प्रियंका श्याम दीवानी एवं प्रकाश जांगिड़ द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई l इसके अलावा प्रतीक तिलकधारी ग्रुप द्वारा मनमोहक झांकियां दिखाई गई एवं सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी गई l रविवार को श्याम मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो कस्बे के मुख्य मार्ग से होती हुई वापस मंदिर परिसर पहुंची l शोभायात्रा के तत्पश्चात बाबा के दरबार में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें दूरदराज से आए हुए लोगों ने प्रसादी ग्रहण की l भजन संध्या के दौरान कोलकाता प्रवासी एवं उदयपुरवाटी निवासी संतोष कुमार शाह, अशोक शाह, मनोज शाह ,सरोज शाह, सुशील शाह, रामावतार शाह, कनक शाह, मोहित शाह, कैलाश डडीदार ,सुभाष हलालका, ताराचंद मित्तल, कालूराम सैनी, सुमेर सिंह राव ,राजेंद्र सिंह ,संदीप सिंह राव सहित हजारों के तादाद में श्रद्धालुओं ने रात भर भजनों का रसपान किया l