बीएलओ की आत्महत्या मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग, एडीएम को ज्ञाप
अलवर (राजस्थान) अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ व राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने मंगलवार को एडीएम प्रथम मुकेश कायथवाल को मुख्यमंत्री के नाम बीएलओ शिक्षक की आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक राजेंद्र प्रसाद शर्मा व संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष करण सिंह ने बताया कि जयपुर में झोटवाड़ा विधानसभा की धर्मपुरा भाग संख्या 175 के बीएलओ शिक्षक मुकेश जांगिड़ को उच्चाधिकारियों के द्वारा मानसिक दबाव में आत्महत्या करनी पड़ी। इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने व दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।
प्रदेश में एसआईआर के लिए हजारों शिक्षक व कर्मचारियों को बीएलओ लगाया गया है। जिन पर कुछ निर्वाचन अधिकारियों व एसडीएम स्तर के अधिकारी तानाशाह की तरह व्यवहार कर रहे हैं। उन्हें निलंबित करने व पुलिस कार्यवाही की धमकी दे रहे हैं। इस अवसर पर मुकेश गुप्ता, सुमित्रा यादव, नरेंद्र शर्मा व अशोक यादव उपस्थित रहे।


