भैरूघाट शारदा कला निकेतन में आज होगा भामाशाहो एवं समाजसेवकों का सम्मान :अरावली बचाओ पर्यावरण बचाओ पर होगी बैठक में समीक्षा

Nov 22, 2025 - 16:25
 0
भैरूघाट शारदा कला निकेतन में आज होगा भामाशाहो एवं समाजसेवकों का सम्मान :अरावली बचाओ पर्यावरण बचाओ पर होगी बैठक में समीक्षा

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव )
जयपुर रोड पर स्थित भेरू घाट में शारदा कला निकेतन परिसर में आज रविवार को अरावली बचाओ पर्यावरण बचाओ पर बैठक में समीक्षा होगी lअरावली चेतना संस्थान सेवा समिति व उदयपुरवाटी-जल संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में आज 23/11/2025 रविवार को प्रातः 10.30 बजे,भैरूघाट जयपुर रोड़,शारदा कला निकेतन, घाट उदयपुरवाटी में नवनियुक्त पदाधिकारियों, भामाशाहों,व विशिष्ट अतिथियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
सर्वज्ञातव्य है कि अरावली चेतना संस्थान सेवा समिति पिछले कई सालों से पर्यावरण के क्षेत्र में बहुत शानदार काम कर रही है,साथ ही अरावली पर्वतमाला श्रृंखलाओं का संरक्षण व इसकी तलहटी में बसे लोगों के संरक्षण के लिए सर्वांगीण विकास के लिए संघर्ष कर रही है, सभी आधारभूत सुविधाओं के लिए विशेष कर पहाड़ी वैल्ट में पेयजल आपूर्ति सुलभ कैसे हो । 
उक्त 23 नवम्बर के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम, अध्यक्षता एडवोकेट के के सैनी व विशिष्ट अतिथि के रूप में  सुशील पारीक,प्रदेश अध्यक्ष, पर्यावरण संरक्षण विभाग, राजस्थान पीसीसी जयपुर व शकुंतला यादव,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष झुंझुनूं पधार रही है।आप सभी से अनुरोध है कि  आप लोग ज्यादा ज्यादा संख्या में पधारकर कार्यक्रम का हिस्सा बने।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................