नवोदय विद्यालय में कक्षा -6 में प्रवेश के चयन परीक्षा 13 दिसम्बर 2026 को, प्रवेश पत्र जारी
झुंझुनू (सुमेर सिंह राव)
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा -6 में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन शनिवार 13 दिसंबर 2025 को झुंझुनूं जिले के निर्धारित 18 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, काजड़ा के प्रधानाचार्य संजय कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पुरी कर ली गई है। विद्यालय के उमेश कुमार जांगिड़ ने बताया की चयन परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए सभी पंजीकृत अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/AdminCard/AdminCard पर जाकर पंजीकरण संख्या तथा जन्म तिथि दर्ज कर डाउनलोड कर लेl किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो हेल्पलाइन नंबर 9461 28 1049 पर संपर्क करें।