संगीतमय श्रीमद् भागवत श्याम कथा ज्ञान यज्ञ का आगाज 13 अगस्त से : निकलेगी विशाल कलश यात्रा

Aug 6, 2025 - 12:12
 0
संगीतमय श्रीमद् भागवत श्याम कथा ज्ञान यज्ञ का आगाज 13 अगस्त  से : निकलेगी विशाल कलश यात्रा

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
कस्बे में में बाजार में एसबीआई बैंक के ठीक सामने स्थित सांवरिया सेठ धाम मंदिर परिसर में 13 अगस्त जन्माष्टमी के पावन पर्व पर संगीतमय श्रीमद् भागवत श्याम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा जो 20 अगस्त तक चलेगा l श्रीमद् भागवत श्याम कथा 13 अगस्त से प्रतिदिन दोपहर 1.15 बजे से सायं 6:00 बजे तक आयोजित होगी l सांवरिया सेठ मंदिर के महंत श्यामशरण मनीष महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि आठ दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत श्याम कथा की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है l मंदिर के महंत श्यामशरण मनीष भैया ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि 13 अगस्त को उदयपुरवाटी खेल मैदान से सैकड़ो महिलाओं द्वारा एक विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी l 13 अगस्त से मंदिर परिसर में शाम को समागम कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें कोई भी श्रद्धालु महाराज श्री को अपनी पीड़ा बता सकता है l  20 अगस्त को भागवत कथा की पूर्ण आहुति होगी l इसके बाद भंडारे का आयोजन होगा जिसमें दूरदराज से आए हुए श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................