श्री पल्लीवाल जैन सोशल ग्रुप ने कियां स्वेटर वितरण

Dec 5, 2025 - 13:41
Dec 5, 2025 - 13:42
 0
श्री पल्लीवाल जैन सोशल ग्रुप ने कियां स्वेटर वितरण

जयपुर (कमलेश जैन) श्री पल्लीवाल जैन सोशल ग्रुप द्वारा 4 दिसम्बर को  समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी शिवरानी जैन रिटायर्ड उप निदेशक शिक्षा विभाग, मुक्तानंद नगर गोपालपुरा बाईपास जयपुर के सौजन्य से राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, कलवाडा में जरूरतमंद विद्यार्थियों को 100 स्वेटर एवं कॉपियों वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
स्वेटर वितरण कार्यक्रम में ग्रुप अध्यक्ष श्रीचंद जैन, रमेश चंद पल्लीवाल, अजीत कुमार जैन हरसाना, प्रदीप कुमार जैन मंत्री सोशल ग्रुप, अनिल कुमार जैन कोषाध्यक्ष सोशल ग्रुप, अरविन्द जैन  राजश्री, रमा जैन अध्यक्ष पल्लीवाल जैन महिला मंडल, रितु जैन पुत्रवधु शिवरानी जैन उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम मीनाक्षी दायमा प्रधानाचार्या राजकीय उच्च माध्यमिक  विद्यालय कलवाड़ा ने सोशल ग्रुप के सभी आगंतुकों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया । प्रदीप कुमार जैन मंत्री ने बताया कि इस आयोजन में ग्रुप अध्यक्ष  श्रीचंद जैन, रमेश चंद पल्लीवाल एवं श्रीमती रमा जैन अध्यक्ष महिला मंडल ने विद्यार्थियों को अपने विचारों से अवगत कराया।  विद्यालय प्रधानाचार्या मीनाक्षी दायमा द्वारा श्री पल्लीवाल जैन सोशल ग्रुप जयपुर एवं शिवरानी जैन के प्रति परमार्थ कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................