राजकीय महाविद्यालय खैरथल में किया गया एनएसएस के द्वितीय एक दिवसीय शिवर का आयोजन

Dec 6, 2025 - 11:50
 0
राजकीय महाविद्यालय खैरथल में किया गया एनएसएस के द्वितीय एक दिवसीय शिवर का आयोजन

खैरथल (हीरालाल भूरानी) राजकीय महाविद्यालय खैरथल में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत के साथ हुआ, इसके बाद स्वयंसेवकों को जुंबा कराया गया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने श्रमदान करते हुए कॉलेज की साफ सफाई की। इसके पश्चात महिला नीति एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में विचार सत्र का आयोजन किया गया जिसमें कानूनी जागरूकता के विषय पर एडवोकेट मुकेश ने व्याख्यान दिया।

इस व्याख्यान के माध्यम से छात्राओं को उनके अधिकारों, दहेज निषेध अधिनियम, संपत्ति का अधिकार, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम आदि के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम अधिकारी साक्षी जैन और सरस्वती मीणा ने एडवोकेट मुकेश को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया। सांस्कृतिक सत्र में रिया, दीपक, पूजा, हीना, मुस्कान, मनीषा, दीपा आदि विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ दीपक कुमार ने किया। सांस्कृतिक सत्र के बाद स्वयंसेवकों को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की जानकारी दी गई एवं मतदान जागरूकता शपथ दिलाते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। शिविर के दौरान विक्रम सिंह, मनोज गुप्ता, आशीष शर्मा, सौम्या बारेठ, प्रभुदयाल आदि ने सहयोग दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................