नगर परिषद भवन में आधार सेंटर शुरू, आमजन को मिली राहत

Dec 6, 2025 - 12:01
 0
नगर परिषद भवन में आधार सेंटर शुरू, आमजन को मिली राहत

 खैरथल (हीरालाल भूरानी) सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने नगर परिषद भवन में नया आधार सेंटर शुरू कर दिया गया है। सेंटर का संचालन  विधिवत रूप से आरम्भ हो गया है। संचालनकर्ता गोविन्द कुमार ने बताया कि अब शहर समेत आसपास के लोगों को आधार से जुड़ी सेवाओं के लिए किशनगढ़ या नूरनगर नहीं जाना पड़ेगा। नगर परिषद ने सेंटर के लिए स्थान उपलब्ध कराया है, जिससे लंबे समय से महसूस की जा रही आवश्यकता पूरी हो गई है। विदित रहे कि जिला मुख्यालय पर स्थायी आधार सेंटर नहीं होने के कारण क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। खैरथल में आधार सेंटर खुलने से अब आमजन को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................