5 साल पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क, पेचवर्क तक नहीं कराया जा रहा
स्टेट हाईवे 14 से राजकीय बालिका विद्यालय तक .. मीणो की ढाणी के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे
मुंडावर (देवराज मीणा) सोडावास कस्बे के स्टेट हाईवे -14 से राजकीय बालिका विद्यालय तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क मार्ग बना था। वर्तमान में सड़क जर्जर अवस्था में होने के कारण इन दिनों लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण भूपसिंह मेधवाल पंचायत समिति सदस्य, योगेश गुजर, लीलाराम मीणा, कबूल सैन, नरेश राठी, राजेश सिंह चौहान ने बताया सार्वजनिक निर्माण विभाग के द्वारा यह मार्ग बना था। जिसके बाद आज तक सड़क पर न तो निर्माण कार्य किया गया और नहीं पेच वर्किंग का कार्य किया गया। जबकि सड़क की दुर्दशा का आलम यह है कि मीणो की ढाणी के पास तो रास्ता पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त और बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। कई जगह पर तो डामर का नाम निशान ही खत्म हो गया है। इस संदर्भ में ग्रामीण पूर्व में भी कई बार देखे थे मौखिक रूप से स्थानीय प्रशासनिक, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। मगर समस्या जज की तस बनी हुई हैं।