पुलिस थाना प्रतापनगर ने थाना सर्कल में हुई मोटरसाईकिल चोरी की घटना का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार: चोरी की कुल 10 मोटरसाईकिलें की बरामद
गुरला (बद्रीलाल माली) भीलवाड़ा धर्मेन्द्र सिंह आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक, भीलवाडा द्वारा जिले में वाहन चोरी के प्रकरणो में वांछित चल रहे अपराधियो की गिरफतारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत मोटरसाईकिल चोरी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए श्री पारस जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय भीलवाडा के निर्देशन में एवं सज्जन सिंह वृत्ताधिकारी, वृत शहर भीलवाडा के निकटतम सुपरविजन में राजपाल सिंह पु.नि. थानाधिकारी, थाना प्रतापनगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरणः
दिनांक 03.12.2025 को प्रार्थी अनुराग पुत्र राजेन्द्र हरिजन निवासी आसनधारी महादेव मन्दिर एफसी रोड हरिजन बस्ती भीलवाडा ने थाना प्रतापनगर पर एक रिपोर्ट पेश की कि मैं अनूराग सिंगोलिया डांगी फैक्ट्री के पास जूडियो कपड़ों का शोरूम पर काम करता हूँ दिनांक 22/11/25 को मैं काम पर 3 बजे गया मेरी गाड़ी मोटरसाईकिल हिरो स्पलेंडर ब्लेक RJ06 BD9418 को शोरूम के बाहर खड़ी कर मेरे काम पर लग गया था शाम को करीब 6 बजे मै शोरूम से बाहर घर जाने के लिए निकला तो मेरी मोटरसाइकिल शोरूम के बाहर खड़ी नहीं मिली मैंने मेरी गाड़ी कि काफी तलाश की मगर मेरी गाड़ी का कोई पता नहीं चला मेरी मोटरसाईकिल को RJ06 BD9418 कोई अज्ञात कोई चोर चुराकर ले गया हैं कानूनी कार्यवाही करावे,
धारा-303(2) BNS मे मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान प्रारम्भ किया, प्रकरण में गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज व संदिग्धों से पुछताछ के आधार पर मोटर साईकिल चुराने वाले आरोपी सौरभ उर्फ पंकज प्रजापत पुत्र हरिराम प्रजापत उम्र 24 वर्ष निवासी जिम के पास छोटी पुलिया थाना सुभाषनगर जिला भीलवाडा को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में चोरी हुई मोटर साईकिल सहित कुल 10 मोटरसाईकिल बरामद की गई।
जप्तशुदा मोटरसाईकिलो का विवरण-
- मोटर साईकिल हिरो स्पलेण्डर प्लस बरंग ब्लेक सिल्वर है जिसके आगे नम्बर प्लेट नही है व पीछे की नम्बर प्लेट पर नं0-RJ01 BN3999 लिखे हुए हो घीसे हुए है। जिसके इंजन नं0-HA11EVM4L10656 व चेसिस नम्बर MBLHAW111M4L10375 अंकित है पुरानी इस्तेमाली हो चालु हालत में है।
- मोटर साईकिल स्पलेण्डर प्लस आगे-पीछे की नम्बर प्लेट नही लगी हुई है। ईंजन नं0-HA11E7R4G00748 व चेसिस नं0-MBLHAW227R4G01108 अंकित है बरंग ब्लेक सिल्वर हो पुरानी इस्तेमाली चालु हालत में है|
- मोटर साईकिल हिरो एचएफ डिलक्स बरंग ब्लेक ब्ल्यु व बीना नम्बरी ईंजन नं0-HA11EJF4F15782 चेसिस नम्बर-MBLHA11ATF4F15661 अंकित है। पुरानी इस्तेमाली हो चालु हालत मे है।
- मोटर साईकिल हीरो एचएफ डिलक्स बरंग काला लाल रंग जिसके आगे पीछे नम्बर प्लेट नही लगी हुई है। जिससे ईंजन नं0-HA11EPJ4L10182 व चेसिस नम्बर- MBLHAR051J4L08949 अंकित है पुरानी इस्तेमाली हो चालु हालत में है।
- मोटर साईकिल एचएफ डिलक्स बरंग काला लाल रंग जिसके आगे पीछे नम्बर प्लेट नही लगी हुई है जिसके ईंजन नं0-HA11ENJ4K16369 व चेसिस नम्बर-MBLHAR23XJ4K07260 अंकित है पुरानी इस्तेमाली हो चालु हालत मे है।
- मोटर साईकिल एचएफ डिलक्स बरंग काला लाल रंग जिसके आगे नम्बर प्लेट नही लगी हुई व पीछे नम्बर प्लेट लगी हुई हो नम्बर अंकित नही है बिना नम्बरी जिसके ईंजन नं0-HA11EKG4E08016 व चेसिस नम्बर-MBLHA11ATG4E07** आगे के नम्बर घीसे हुए अंकित है पुरानी इस्तेमाली हो चालु हालत मे है
- मोटर साईकिल एचएफ डिलक्स बरंग काला लाल रंग जिसके आगे पीछे की नम्बर प्लेट टुटी हुई हो पीछे की नम्बर प्लेट पर हिन्दी मे, गुर्जर,, लिखा हुआ हो बिना नम्बरी जिसके ईंजन नं0-HA11ENK4C07560 व चेसिस नम्बर. MBLHAW030K4C03451 घीसे हुए अंकित है। पुरानी इस्तेमाली हो चालु हालत मे है।
- मोटर साईकिल एचएफ डिलक्स बरंग काला लाल रंग जिसके आगे नम्बर प्लेट टुटी हुई हो पीछे की नम्बर प्लेट पर अंग्रेजी मे,, श्रंज,, लिखा हुआ हो बिना नम्बरी जिसके ईंजन नं0-ha11ejf4b04798 व चेसिस नम्बर-mblha11alf4b04535 अंकित है पुरानी इस्तेमाली हो चालु हालत मे है ।
- मोटर साईकिल एचएफ डिलक्स बरंग काला लाल रंग जिसके आगे पीछे नम्बर प्लेट पर-RJ01 ST7756 लिखे हुए हो पीछे की नम्बर प्लेट मुडी हुई है जिसके ईंजन नं0-HA11EPH4G00818 चेसिसनम्बर-MBLHAR051H4G00887अंकित हो पुरानी इस्तेमाली हो चालु हालत मे है ।
- मोटर साईकिल एचएफ डिलक्स बरंग काला लाल रंग जिसके आगे पीछे नम्बर प्लेट पर नम्बर-RJ14 BY3606 अंकित हो ईंजन नं0-HA11EPH4L09591 चेसिस नम्बर-MBLHAR058H4L09879 अंकित हो पुरानी इस्तेमाली चालु हालत मे है ।