कठूमर में बाबा साहेब के विचारों पर जन- जागृति कार्यक्रम हुआ आयोजित

Dec 7, 2025 - 13:50
 0
कठूमर में बाबा साहेब के विचारों पर जन- जागृति कार्यक्रम हुआ आयोजित

कठूमर (दिनेश लेखी)कस्बे के मसारी रोड पर श्याम बगीची के पास अम्बेडकर समिति युवा ब्लॉक कठूमर के तत्वावधान में रविवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में उनके आदर्शों के प्रति चेतना लाने के लिए  जन-जागृति कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव व मध्यप्रदेश सहप्रभारी एवं भरतपुर सांसद संजना जाटव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।  मंच पर सांसद प्रतिनिधि प्रकाश चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर चौधरी, कठूमर शहर अध्यक्ष अजय जाटव, खेरली शहर अध्यक्ष व भूपेंद्र मैंथना उपस्थित रहे।

इस मौके पर अंबेडकर युवा टीम कठूमर ने सांसद संजना कप्तान जाटव को बाबा साहब की स्मृति चिन्ह, संविधान की उद्देशिका देकर एवं फूलों का हार पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान आरएएस परीक्षा 2023 में नव चयनित समाज की प्रतिभाएं संजीव वर्मा धौलागढ, भानु प्रताप सिंह भरतपुर, धीरेन्द्र जाटव मसारी, निक्की जाटव नदबई, अमित कुमार भरतपुर का प्रतीक चिन्ह, संविधान की प्रति व साफा माला पहनाकर सम्मान किया जाएगा।

 वही कठूमर से पहली बार इंडियाज गांट टेलेंट सोनी टीवी में पहुंचने वाले प्रस्तुति एवं सम्मान प्राप्त करने वाले भवाई नृत्य कलाकार राजीव वर्मा को प्रतीक चिन्ह व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया। और पांडाल में जय भीम', 'शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो', और 'सामाजिक न्याय' जैसे नारे गूंजे | 

इस मौके पर सांसद ने बाबा साहेब के दर्शन को अपनाने और 'शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो' के नारे को जीवन में उतारने का आह्वान किया, जिससे ग्रामीण, युवा और महिलाएं जुड़कर सामाजिक परिवर्तन का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में कलाकार  त्रिशला बौद्ध व निशांत सिंह, सिकन्दरावाद, लोकेश कुमार कपिल मस्ताना टोडाभीम,  हेमराज बौद्ध नगर डीग, नवनीत मुरादाबाद ने प्रस्तुति दी। इस मौके पर कार्यक्रम में युवा टीम के सदस्य, ग्रामीण लोग , युवा, महिलाऐ मौजूद थी। कार्यक्रम का मंच संचालन सदा राम कवि ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................