एसीबी की बड़ी कार्रवाई, पटवारी 5000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Dec 8, 2025 - 12:36
 0
एसीबी की बड़ी कार्रवाई, पटवारी 5000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) बयाना में करौली एसीबी ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए पटवारी अखिलेश कुमार को जमीन के नामांतरण खोलने के बदले 5,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जाल पुलिस निरीक्षक जगदीश भारतद्वाज के नेतृत्व में बिछाया गया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की और क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश गया।
बयाना क्षेत्र में सोमवार को जब टीम ने पटवारी अखिलेश कुमार को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए उसके निजी पटवार निवास से रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई ने न केवल स्थानीय प्रशासन को हिलाकर रख दिया, बल्कि क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

मामला तब सामने आया जब राजस्व ग्राम नगला होता के परिवादी नरेश कुमार ने एसीबी फाउंडेशन से शिकायत की कि जमीन की विरासत का नामांतरण खोलने के बदले पटवारी द्वारा 5,000 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है। नरेश कुमार के अनुसार, उन्होंने अगस्त माह में नामांतरण के लिए आवेदन किया था, लेकिन कार्य को जानबूझकर लंबित रखते हुए रिश्वत देने का दबाव बनाया जा रहा था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसीबी फाउंडेशन ने मामला करौली एसीबी को सौंपा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................