केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन; मांगे नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी

Dec 22, 2025 - 12:52
 0
केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन;  मांगे नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी

राजगढ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ आवाज मंच के बैनर तले राजगढ़ कस्बेवासियों ने केंद्रीय विधालय को राजगढ़ में खोले जाने की मांग को लेकर एसडीएम सीमा मीना को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व अलवर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन द्वारा सकारात्मक वार्ता नही करने पर 24 घण्टे का अल्टीमेटम देते हुए राजगढ़ के बाजार अनिश्चित काल के लिए बंद करने की चेतावनी दी है। राजगढ़ आवाज मंच के सदस्य मुकेश जैमन ने बताया कि  राजगढ़ के लिए वर्ष 2021 में केन्द्रीय विद्यालय स्वीकृत किया गया हैं। उक्त विद्यालय के लिए जो भूमि ग्राम गोविन्दपुरा तहसील राजगढ़ में प्रस्तावित की गई उस भूमि के समीप स्थित खनन पट्टे के लीजधारक द्वारा आपत्ति दर्ज कराये जाने से उक्त भूमि पर केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने की प्रक्रिया रूक गई।

उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति में राजगढ़ उपखण्ड के लिए स्वीकृत उक्त केन्द्रीय विद्यालय के लिए रैणी क्षेत्र के ग्राम दलालपुरा में भूमि प्रस्तावित कर आवंटन किये जाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई। जिससे राजगढ़ उपखण्ड़ की जनता में मायूसी छा गई तथा आम जनता की भावना यह है कि हर हाल में केन्द्रीय विद्यालय उपखण्ड राजगढ़ में ही खोला जावे। इस सम्बन्ध में पूर्व में भी ज्ञापन दिया गया किन्तु उस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। उक्त भूमि को केन्द्रीय विद्यालय के लिए आवंटित किया जा सकता है जिससे न केवल बहुमूल्य भूमि का उपयोग हो सकेगा बल्कि राजगढ़ के लिए केन्द्रीय विद्यालय विकास में संजीवनी बूटी साबित होगा। उपखण्ड राजगढ़ जिला अलवर के लिए स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय को कृषि उपज मण्डी राजगढ़ की अनुपयोगी पड़ी हुई भूमि में खोले जाने व दलालपुरा में भूमि का आवंटन किया गया है उसे 24 घण्टे में निरस्त करने की मांग की है। मांग नही मानने पर  बुधवार से राजगढ़ के सम्पूर्ण बाजार अनिश्तकाल के लिए बन्द व जनआंदोलन की चेतावनी दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................