खेरली में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती को लेकर बैठक आयोजित
खेरली (दिनेश लेखी) कस्बे में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती कार्यक्रम को लेकर सैनी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती समारोह को भव्य रूप से मनाने के लिए विभिन्न तैयारियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान समाज के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सैनी समाज के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सैनी ने सभी समाजजनों से एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में मोहर सिंह, रामेश्वर सैनी, मुरारी लाल सैनी, नेमी सैनी, सुरेश सैनी, शैलेश समूची, भजन सैनी, नटवर सैनी, महेंद्र सैनी, देवेंद्र सैनी, परसराम सैनी, राजन सैनी सहित पूर्व कोषाध्यक्ष एवं सैनी समाज के अनेक समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी ने मिलकर जयंती कार्यक्रम को सामाजिक एकता और उत्साह के साथ मनाने का संकल्प लिया।

