सांसद अग्रवाल बुधवार को सुशासन रथ यात्रा में शामिल होंगे दोपहर में करेंगे जनसुनवाई
भीलवाड़ा : (राजकुमार गोयल) सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने जानकारी देते हुए बताया कि भीलवाडा सांसद दामोदर अग्रवाल बुधवार सुबह 9 बजे मांडल विधानसभा के पिथास गांव में राजस्थान सरकार के गौरवशाली 2 वर्ष पूर्ण होने पर निकलने वाली सुशासन रथ यात्रा में शामिल होंगे व यात्रा के बाद दोपहर में सांसद अग्रवाल 12 बजे से 4 बजे तक जनसुनवाई हेतु सांसद जन संवाद केंद्र, कलेक्ट्रेट परिसर पर उपलब्ध रहेंगे। आमजन व कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निस्तारण करेंगे।

