वैर के गांव रायपुर में 24 दिसंबर को गृह राज्य मंत्री करेंगे शहीद प्रतिमा का अनावरण
हलैना( विष्णु मित्तल) गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम बुधवार को जिले के वैर तहसील के ग्राम रायपुर में आयेंगे और जहां बेढम शहीद गोविन्द सिंह की मूर्ति का अनावरण करेंगे। जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम बृज नगर डीग से रवाना होकर दोपहर 1.30 बजे वैर तहसील के ग्राम रायपुर पहुॅचेंगे और जवाहर सिंह बेढम शहीद गोविन्दसिंह की मूर्ति का अनावरण करने के बाद डीग जिले के सुन्दरावली गांव को प्रस्थान करेंगे।


