माइक्रो कोर्स का डिजाइन और विकास विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन

Dec 24, 2025 - 13:46
 0
माइक्रो कोर्स का डिजाइन और विकास विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) संगम विश्वविद्यालय के विधि संकाय द्वारा "माइक्रो कोर्स का डिजाइन और विकास" विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यशाला का नेतृत्व उप-कुलपति  प्रो. (डॉ.) मानस रंजन पाणिग्रही द्वारा किया गया। 
इस कार्यक्रम के दौरान विधि, प्रबंधन, कला, विज्ञान, फार्मेसी, व्यावसायिक एवं इंजीनियरिंग विभागों के संकाय सदस्य शामिल हुए। इस कार्यशाला का उद्देश्य विविध विभागों द्वारा माइक्रो कोर्स बनाकर विभागीय स्तर पर प्रारंभ किया जाना एवं व्यावहारिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करना था जो उद्देश्यों को परिभाषित करने से लेकर अंतिम परिणाम  एवं मूल्यांकन तक  संपूर्ण विकास चक्र को  सम्मिलित करती हैं। 
प्रो-वीसी प्रोफ़ेसर डॉ. मानस रंजन पाणिग्रही ने बताया कि  स्पष्ट प्रगतिशील विषयवस्तु एवं आकर्षक प्रारूपों की विविधता को शामिल करते हुए एक व्यवस्थित दृष्टिकोण का उपयोग करके सूक्ष्म पाठ्यक्रम के विविध स्तर और विषयवस्तु विकासकर्ताओं की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। विकास प्रक्रिया में योजना बनाना, उपकरणों का उपयोग करके विषयवस्तु तैयार करना और विषयवस्तु की गुणवत्ता सुनिश्चित करना शामिल है। यह दो दिवसीय कार्यशाला संगम विश्वविद्यालय के प्रत्येक विभाग स्तर पर डिजाइन एवं विकास सीखने के माध्यम से सूक्ष्म पाठ्यक्रमों के परिचय, निष्कर्ष एवं निर्णय का आयोजन करेगी। 
यह कार्यक्रम कुलपति प्रो. (डॉ.) करुणेश सक्सेना  के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संचालित हुआ। कार्यक्रम का समन्वय और संचालन डॉ. विष्णुप्रिया दाधीच द्वारा किया  गया । कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन  डीन प्रभारी डॉ. ओम प्रकाश सोमकुवर द्वारा किया गया I कार्यक्रम के दौरान स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज के संकाय सदस्य  सहायक डीन गौरव मेहता, डॉ. सुनाक्षी शर्मा,  शशांक शेखर सिंह, आदित्य दाधीच, वर्तिका मिश्रा और वृंदा माहेश्वरी भी उपस्थित थे। इस दो दिवसीय कार्यशाला में सी एस डी विभाग के डायरेक्टर डॉ मनोज कुमावत भी उपस्थित रहे I कार्यक्रम में विधि, प्रबंधन, कला, विज्ञान, फार्मेसी, कृषि, व्यावसायिक और इंजीनियरिंग विभागों के 24 संकाय सदस्य शामिल हुए । कुल 8 विभागों द्वारा 2026 में विभागीय स्तर पर माइक्रो कोर्स करवाने हेतु प्रारूपिक विषय-वस्तु एवं रुपरेखा प्रस्तुत की गयी । इसी के साथ विभागीय स्तर पर सूक्ष्म पाठ्यक्रम विकसित करने और उसे बेहतर बनाने के लिए इस कार्यशाला में संकाय सदस्यो ने विचार अभिव्यक्त करते हुए विविध मॉड्यूल के सम्बन्ध में विचार प्रकट किये ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................