एनसीसी कैडेट्स का सराहनीय कार्य: बस दुर्घटना में घायलों की मदद

Dec 24, 2025 - 13:47
 0
एनसीसी कैडेट्स का सराहनीय कार्य: बस दुर्घटना में घायलों की मदद

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) हाल ही में, 5 राज स्वतंत्र कंपनी भीलवाड़ा के एनसीसी कैडेट्स माउंट आबु कैंप से लौट रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें एक दुर्घटनाग्रस्त बस मिली, जो गुजरात से सवारियों से भरी हुई आयी हुई थी तथा तेज गति के कारण आबु रोड पर पलट गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । बस में सवार कई यात्री घायल हो गए थे। मौके पर ही 5 राज इंडेप कंपनी भीलवाड़ा के mlv के एनसीसी कैडेट्स रुद्रप्रताप, हिमांशु, कुलदीप, मनोहर गुर्जर और रघुनंदन आदि ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायलों की सहायता की, प्राथमिक उपचार दिया और उन्हें निकटतम अस्पताल पहुंचाने और ट्रेफिक क्लियर करने में प्रशासन की मदद की।
इस मानवता भरे कार्य के लिए महाविद्यालय में स्थानीय विधायक  अशोक कोठारी और प्राचार्य संतोष आनंद ने कैडेट्स को सम्मानित किया। विधायक ने कहा, "एनसीसी कैडेट्स ने आपदा के समय सही मायने में समाज की सेवा की है। उनकी इस वीरता और मानवता को सलाम!"
यूनिट के कमान अधिकारी ले. कर्नल शैलेंद्र सिंह राठौड़ ने भी प्रशंसा की तथा कहा कि कैडेट्स की यह पहल न केवल उनकी प्रशिक्षण की गुणवत्ता को दर्शाती है, बल्कि समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को भी प्रदर्शित करती है। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट संजय गोदारा ने बताया कि कैडेट्स को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसका यह एक सफल उदाहरण है। इस सम्मान समारोह में महाविद्यालय आचार्य कश्मीर भट्ट, अजय आसेरी, ज्ञान चंद भारती और एनसीसी कैडेट्स भी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................