दुजाना मे सुशासन दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को किया याद
पाली (राकेश कुमार लखारा) गुरुवार को सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुजाना में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई । कार्यक्रम में ग्राम पंचायत दुजाना के पंचायत प्रतिनिधि गुणराज मीणा, VDO सुरेशसिंह राजपुरोहित, आयुर्वेद औषधालय प्रभारी फतेहलाल, करणसिंह, इन्दरसिंह राणावत, सीएससी ई-मित्र सेवा केन्द्र संचालक कांतिलाल प्रजापत, पंचायत सहकर्मी छगनलाल, दुदाराम, गोरखाराम मीणा, लालाराम बावरी एवं कई ग्रामीणजन उपस्थित रहे|
इस अवसर पर ग्रामीणों को अटल के विचारों, आदर्शों, सादगीपूर्ण जीवन,राष्ट्रभक्ति, सुशासन एव लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में बताया गया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया सभी उपस्थित ग्रामीणों ने अटल के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया ।