कठूमर में महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर आयोजित हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
कठूमर (दिनेश लेखी) कस्बे की जाट धर्मशाला में गुरूवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ईकाई कठूमर द्वारा महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री जसवंत चौधरी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महाराजा सूरजमल के बलिदान को याद करना, सेवा भाव को बढ़ावा देना और युवा पीढ़ी को इतिहास से जोड़ना कार्यक्रम में रक्तदाताओं ने भी बढ़ चढक़र हिस्सा लिया और 45 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
इस मौके पर कठूमर सीएचसी प्रभारी डॉ जवाहर सैनी, नगर पालिका कठूमर के पूर्व चेयरमैन शेरसिंह मीणा, गोपेश भारद्वाज, जयसिंह चौधरी, सुनील बजाज, विकास भारद्वाज, आकाश , मितान, पवन, अनिल, मन्नू, संदीप इत्यादि मौजूद रहे।