विवाहिता ने युवक के खिलाफ जबरन दुष्कर्म, अश्लील हरकतें जाने का मामला दर्ज कराया

Dec 27, 2025 - 12:20
 0
विवाहिता ने युवक के खिलाफ जबरन दुष्कर्म, अश्लील हरकतें जाने का मामला दर्ज कराया

अलवर (अनिल गुप्ता) एक विवाहिता ने एनईबी अलवर थाने में एक युवक के खिलाफ जबरन दुष्कर्म, अश्लील हरकतें तथ एवं दो वर्षीय बेटे के साथ आपत्तिजनक कृत्य किए जाने का मामला दर्ज कराया है।
पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि अप्रैल माह में उसकी राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक युवक से व्हाट्सऐप के माध्यम से बातचीत शुरू हुई। बातचीत के दौरान युवक ने अश्लील चैटिंग शुरू कर दी। बाद में चैट के स्क्रीनशॉट वायरल करने की धमकी देकर उसे शहर में ही अपने एक दोस्त के होटल में बुलाया। वहां एक कमरे में ले जाकर धमकी देते हुए उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया तथा अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए।

पीड़िता के अनुसार, इसके बाद आरोपी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार डराता रहा और कहने लगा कि उसका पति पैसे वाला है, इसलिए उसे पैसे चाहिए। मना करने पर आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा।
पीड़िता ने बताया कि सितंबर माह में एक दिन जब घर पर कोई नहीं था, तब आरोपी उसके घर आया और घर में रखे करीब पांच लाख रुपये नकद तथा सोना-चांदी के जेवरात ले गया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे जयपुर ले गया। इस दौरान उसका दो वर्षीय बेटा भी साथ था। जयपुर में आरोपी लगातार धमकाता रहा, उसके साथ दुष्कर्म करता रहा, शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा तथा पति से तलाक लेने का दबाव बनाता रहा।

पीड़िता ने आगे बताया कि इसी माह आरोपी उसे भिवाड़ी के टपूकड़ा क्षेत्र में ले गया, जहां एक कमरे में रखकर उसके साथ क्रूरता की। शराब के नशे में दुष्कर्म करता रहा और जबरन अप्राकृतिक कृत्य के लिए दबाव बनाता रहा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके दो वर्षीय बेटे के साथ भी आपत्तिजनक हरकत की तथा बच्चे का हाथ चिमटे से जला दिया। इसके बाद पीड़िता ने किसी अन्य व्यक्ति के फोन से अपने पीहर पक्ष को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ ले आए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................