बी ए प्रथम वर्ष में प्रवेश की अंतिम तिथि 26 मई तक बढ़ाई
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
राजकीय महाविद्यालय खैरथल में सत्र 2026-27 में बी ए प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 26 मई कर दिया गया है। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने जानकारी दी कि आयुक्तालय द्वारा प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए दिनांक 01 मई से ऑनलाइन प्रक्रिया आरम्भ हुई थी। 22 मई तक 200 सीटों के लिए महाविद्यालय को 330 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। प्रथम वर्ष प्रवेश समन्वयक साक्षी जैन ने बताया कि नवीन कार्यक्रम के अनुसार महाविद्यालय द्वारा दिनांक 29 मई तक प्राप्त आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन कर लिया जाएगा, जिसके उपरांत 30 मई को वरीयता सूची और प्रतीक्षा सूची जारी होगी। इन सूचियों में शामिल विद्यार्थी 06 जून तक महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन करवाकर अपना शुल्क ईमित्र पर जमा करवा सकेंगे। प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची 08 जून को जारी होगी।


