जसाई ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पुलिस चौकी खोलने की मांग

Dec 27, 2025 - 12:23
 0
जसाई ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पुलिस चौकी खोलने की मांग

मुंडावर (देवराज मीणा) ग्राम पंचायत जसाई मुख्यालय पर पुलिस चौकी खोले जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जसाई सरपंच वीरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में विधायक मुंडावर ललित यादव को ज्ञापन देकर अवगत करवाया कि जसाई से सोडावास पुलिस चौकी की दूरी 15 किलोमीटर एवं मुंडावर थाने की दूरी  15 किलोमीटर एवं अजरका पुलिस चौकी की दूरी भी 15 किलोमीटर होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार अनैतिक गतिविधि बढ़ जाने के चलते लोगों को दूरी पर पहुंचने में समय लगता है। आपको बता दें कि जसाई ग्राम पंचायत मुख्यालय के आसपास दर्जनों गांव है। 15 किलोमीटर दूरी जाने में समय व धन का खर्च भी होता है। ग्रामीणों ने जसाई गांव में पुलिस चौकी खुलवाने की मांग की है।
 ज्ञापन देने पहुंचे शेर सिंह चौधरी, लीलाराम, हरि सिंह हवलदार, डॉ. फूल सिंह चौधरी, पूर्व सरपंच रामकुमार, राजेंद्र , लखमी डागर, वैध हनुमान, उदय सिंह चौधरी, जगदीश विजेंद्र लंबरदार, कपूर डांगी, नरेंद्र चौधरी, जीतू सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................