सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघिन एस टी-9 की शानदार साइटिंग, पर्यटक रोमांचित

Dec 28, 2025 - 11:44
 0
सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघिन एस टी-9 की शानदार साइटिंग, पर्यटक रोमांचित

अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले के सरिस्का टाइगर रिजर्व में रविवार को पर्यटकों को बाघिन एस टी-9 की बेहद शानदार साइटिंग देखने को मिली। सरिस्का जोन-1 के शुक्राना क्षेत्र में सफारी के दौरान बाघिन एक पेड़ की छांव में शांत भाव से बैठी नजर आई। कुछ समय बाद वह वहां से उठकर जंगल की ओर चली गई। इस रोमांचक दृश्य को देखकर दिल्ली और गुरुग्राम सहित विभिन्न स्थानों से आए पर्यटक खासे उत्साहित दिखे। मौके पर मौजूद पर्यटकों ने अपने मोबाइल फोन में बाघिन के वीडियो और तस्वीरें रिकॉर्ड कीं। बताया जा रहा है कि एक साथ सैकड़ों पर्यटकों ने बाघिन एस टी-9 को देखा, जिससे सफारी का यह पल बेहद यादगार बन गया।
वन विभाग द्वारा न्यू ईयर तक फुल सफारी चलाई जा रही है और बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था की गई है। इस सीजन में बाघिन एस टी-9 और टाइगर एस टी 2304 की लगातार साइटिंग से सरिस्का में पर्यटकों का उत्साह चरम पर है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................