राजस्थान मेघवाल समाज संस्था अलवर में भामाशाहों का किया सम्मान

पुष्प हार पहनाकर,स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए समाज का साथ निभाने हेतु किया आभार व्यक्त

Sep 24, 2025 - 13:17
 0
राजस्थान मेघवाल समाज संस्था अलवर में भामाशाहों का किया सम्मान

अलवर ( संजय बागड़ी) राजस्थान मेघवाल समाज संस्था अलवर की बैठक मंगलवार को शहर के मोटो डूंगरी स्थित एक निजी समारोह स्थल में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 30 नवम्बर 2025 को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन व फरवरी 2026 में सामुहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन पर सबकी सहमति बनी। इस कार्यक्रम में समाज के भामाशाहों का सम्मान भी किया गया।

बैठक में वर्ष 2025 में विशेष उपलब्धियों प्राप्त करने वाली मेघवाल समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह 30 नवम्बर 2025 को आयोजित करने का निर्णय लिया। फरवरी 2026 में सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन का निर्णय लिया। 
दोनों आयोजन राजस्थान मेघवाल समाज संस्था व मेघवाल विकास समिति जिला अलवर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित करने का सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया।
बैठक में संस्था से जुड़े देशराज वर्मा पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा, प्रदेशाध्यक्ष पर्यावरण, जगराम फांसल, सेवानिवृत्त उपाधीक्षक पुलिस, फूलचंद सेवानिवृत्त सीआई एंव पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पत्रकार संजय बागड़ी को फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
बैठक में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष निहाल सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ बी.आर शास्त्री, महासचिव डॉ.महेश गोठवाल, कोषाध्यक्ष थावरमल, मेघवाल विकास समिति जिलाध्यक्ष जगदीश खारेड़ा, देशराज वर्मा, चंद्रभान नाहर, सूरजभान मेहरा, नीमराना ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल चरखीया, ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मणगढ़ प्रेम कुमार वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष थानागाजी जगदीश प्रसाद वर्मा सेवानिवृत्त तहसीलदार, रामचंद्र वर्मा, जगराम फांसल, शीशराम कनौजिया, जीपी वर्मा, फूलचंद आर्य, रघुवीर सिंह गोठवाल, किशोर सिंह गोरा, धर्मपाल, संपत राम चौहान, देव प्रकाश, कमल सिंह गोठवाल, मानसिंह सुरेला, मनोहर लाल गोरा,  स्वरूप सिंह, मास्टर सहीराम, शिवलाल गौतम,  एडवोकेट भारत सिंह बौद्ध उमराव सिंह, बाबूलाल भांडोरिया, अशोक कुमार ऊंटवाल, जतिन मेघवाल, संजय बागड़ी, यमन मेघवाल, राजेंद्र कुमार, संजय केसरपुर, लल्लू राम बलाई,  रूपचंद  रामचंद्र, लीलाराम, मनोहर लाल बलाई, राम अवतार विक्रम नैनावत, डॉ मोहन सिंह नाहर आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महासचिव डॉ.महेश गोठवाल ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................