बैंक लोन के नाम पर पैसों का गबन, 21 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार

Dec 28, 2025 - 11:41
 0
बैंक लोन के नाम पर पैसों का गबन, 21 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार

अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर बैंक से लोन दिलाने के नाम पर पैसों का गबन करने के एक मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले की जानकारी कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने दी।
सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपी ने खुद को बैंक का अधिकृत एजेंट बताकर सरकारी कर्मचारी को लोन दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने अलग-अलग चरणों में लोन स्वीकृति का भरोसा दिलाते हुए पीड़ित से लाखों रुपये वसूल लिए। जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले कम राशि का लोन स्वीकृत कराने का दावा किया और बाद में ज्यादा राशि का झांसा देकर चेक हासिल कर लिया।
आरोपी ने प्राप्त चेक को अपने परिचित के खाते में जमा कर राशि निकाल ली और पैसों का गबन कर फरार हो गया। पीड़ित द्वारा इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले करीब 21 महीनों से फरार चल रहा था। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार निगरानी के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी से अन्य ऐसे मामलों की जानकारी भी सामने आई है, जिनमें उसने बैंक लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी की थी।
पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गबन में अन्य लोग शामिल थे या नहीं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी विशाल कुमार सोमवंशी को गिरफ्तार किया है पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................