आर्मी डे परेड पर जयपुर के कई रास्तों पर नो-एंट्री: जानें कहां से मिलेगी एंट्री

Jan 4, 2026 - 14:20
 0
आर्मी डे परेड पर जयपुर के कई रास्तों पर नो-एंट्री: जानें कहां से मिलेगी एंट्री

आर्मी डे परेड के दिन 15 जनवरी को एसएमएस स्टेडियम में ‘शौर्य संध्या 2026’ का आयोजन किया जाएगा।

जयपुर में पहली बार आर्मी डे परेड सैन्य छावनी की सीमाओं से बाहर आयोजित की जा रही है। 15 जनवरी 2026 को मुख्य परेड महल रोड (जगतपुरा) पर होगी। इससे पहले 9, 11 और 13 जनवरी को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक इसकी रिहर्सल आयोजित की जाएगी, जिसे आम लोग भी देख सकेंगे।

हर रिहर्सल और मुख्य आयोजन में करीब डेढ़ लाख लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। आर्मी डे परेड की तैयारियों के तहत 1 जनवरी से महल रोड पर प्रैक्टिस शुरू हो चुकी है, जो आयोजन दिवस तक चलेगी। इस दौरान सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक एनआरआई चौराहा से बॉम्बे हॉस्पीटल चौराहा महल रोड (जगतपुरा) तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।

आम विजिटर्स के बैठने की व्यवस्था 9, 11, 13 जनवरी और 15 जनवरी को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक आम विजिटर्स को एंट्री मिलेगी। विजिटर्स के बैठने की व्यवस्था अक्षय पात्र मंदिर के सामने की गई है। इस ओर आने के लिए विजिटर्स डी-मार्ट सर्किल की तरफ से महावीर मार्ग और केन्द्रीय विहार मार्ग की तरफ से आ सकेंगे

स्थानीय निवासी इन रास्तों का करें प्रयोग आर्मी डे परेड के पूर्वाभ्यास, तैयारियों और प्रदर्शन को देखते हुए सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक एनआरआई चौराहा से बॉम्बे हॉस्पीटल चौराहा तक महल रोड (जगतपुरा) पर सामान्य यातायात का संचालन बंद रहेगा।

एनआरआई चौराहा से बॉम्बे हॉस्पीटल चौराहा तक महल रोड पर सामान्य यातायात बंद होने के कारण दाएं और बाईं तरफ रहने वाले स्थानीय निवासी अपने गंतव्य स्थान पर जाने के लिए महल रोड के समानांतर मार्गों का उपयोग कर सकेंगे

पार्किंग व्यवस्था कार्यक्रम में शामिल होने वाले आमजन अपने वाहन हल्दीघाटी मार्ग और राणा सांगा मार्ग पर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पार्क कर सकेंगे।

परेड में दिखेगी सेना की आधुनिक ताकत

आर्मी डे परेड में लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों की फ्लाई-पास्ट, सैन्य टुकडिय़ों का मार्च, टैंक, मिसाइल, ड्रोन तकनीक और आधुनिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

परेड में नेपाल आर्मी बैंड भी हिस्सा लेगा। आयोजन का उद्देश्य सेना और आम लोगों के बीच जुड़ाव को मजबूत करना है।

आर्मी डे परेड के लिए जारी हुआ ट्रैफिक मैप...

15 जनवरी को ‘शौर्य संध्या 2026’, 1000 ड्रोन लेंगे हिस्सा आर्मी डे परेड के दिन 15 जनवरी को एसएमएस स्टेडियम में ‘शौर्य संध्या 2026’ का आयोजन किया जाएगा। इसका पूर्वाभ्यास 10 जनवरी को होगा।

कार्यक्रम में फर्स्ट डे कवर का विमोचन, शहीदों के परिजनों का सम्मान, परंपरागत युद्ध कलाओं का प्रदर्शन और ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित लाइट एंड साउंड शो शामिल रहेगा।

इस दौरान करीब 1000 ड्रोन का विशेष शो भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी जयपुर आएंगे।

8 से 12 जनवरी तक ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी 8 से 12 जनवरी 2026 तक सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन कॉलेज परिसर में ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इस प्रदर्शनी में आम लोग सेना की आधुनिक हथियार प्रणालियों और रक्षा तकनीक को नजदीक से देख सकेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................