थाने के सामने से पत्थर लेकर जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध खनन के पत्थरों से भरी दो ट्रैक्टर- ट्रॉली जप्त

Jan 4, 2026 - 14:17
 0
थाने के सामने से पत्थर लेकर जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध खनन के पत्थरों से भरी दो ट्रैक्टर- ट्रॉली जप्त

वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) अवैध खनन के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने अभियान चलाया हुआ है। हलैना थाना पुलिस ने अवैध खनन के पत्थरों से भरी दो ट्रैक्टर- ट्रॉली जप्त की है। साथ ही दोनों टैक्टर- ट्रालीयों के ड्राइवरों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों टैक्टर -ट्रालीयों को थाने के सामने से ही पकड़ा गया है। दोनों टैक्टर -ट्रालीयों के ड्राइवरों से पूछताछ जारी है।

  • मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई 

हलैना थानाधिकारी बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आज यह कार्रवाई की गई है। मुखबिर के जरिए यह सूचना मिली कि अवैध खनन के पत्थरों से भरी दो ट्रैक्टर- ट्रॉली थाने के सामने से गुजरने वाली है। जिसके बाद पुलिस टीम ने थाने के सामने नाकाबंदी शुरू कर दी। नाकाबंदी के दौरान दोनों टैक्टर -ट्राली थाने के सामने पहुंची‌‌।

दोनों टैक्टर ट्रालीयों को पुलिस ने रुकवाया और टैक्टर- ट्रालीयों के ड्राइवरों से पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनों टैक्टर -ट्रालीयों में अवैध खनन का पत्थर लेकर जा रहे थे। जिसके बाद दोनों टैक्टर -ट्रालीयों  को पत्थरों सहित जप्त कर लिया गया है। ड्राइवरों ने पूछताछ में अपने नाम मुनीम एवं धीरज निवासी भौडागांव थाना वैर बताया दोनों से पूछताछ की जा रही है। जिससे कि यह पता लग सके कि आरोपियों ने अवैध खनन कहां से किया ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................