तेज रफ्तार ट्रेन ने 20 गायों को रौंदा, पटरी पर बिछ गई लाशें; मंजर देख दहल गए लोग

Jan 13, 2026 - 13:04
 0
तेज रफ्तार ट्रेन ने 20 गायों को रौंदा, पटरी पर बिछ गई लाशें;  मंजर देख दहल गए लोग

रुदावल (लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल) :भरतपुर जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है।रुदावल थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से करीब 20 गायों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ  जब गायों का एक बड़ा झुंड रेलवे ट्रैक पर खड़ा था और ट्रेन उन्हें रौंदती हुई निकल गई।

घटना सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की है. आगरा की ओर से एक ट्रेन बयाना की तरफ जा रही थी. नगला तुला और बंसी पहाड़पुर के बीच ‘चुरारी डांग’ के पास अंधेरे में गायों का झुंड ट्रैक पर खड़ा था. ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि झुंड में मौजूद सभी गायें इसकी चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर गायों के शव क्षत-विक्षत हालत में बिखर गए. सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मृत गायों को ट्रैक से हटाकर रास्ता साफ कराया. फिलहाल रेलवे के उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है और अधिकारियों के पहुंचने के बाद मृत गोवंश को दफनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है. लोगों का कहना है कि बेसहारा गोवंश किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं, इसलिए उन्हें खेतों से भगा दिया जाता है. खेतों से भगाए जाने के बाद ये गायें रेलवे ट्रैक के पास ही ठिकाना बना लेती हैं, जो उनकी मौत का कारण बन रहा है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इन बेसहारा पशुओं को तत्काल गौशालाओं में शिफ्ट किया जाए ताकि भविष्य में ऐसे खौफनाक हादसे दोबारा न हों।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................