खाटूश्याम महोत्सव विमोचन का विमोचन , 24 जनवरी से महोत्सव का शुभारम्भ

Jan 13, 2026 - 13:17
Jan 13, 2026 - 13:42
 0
खाटूश्याम महोत्सव विमोचन का विमोचन , 24 जनवरी से महोत्सव का शुभारम्भ

हलैना (भरतपुर) श्री श्याम सखा मण्डल एवं श्याम प्रेमियों की ओर से कस्वा हलैना के प्राचीन श्री वीर हनुमान आश्रम स्थित श्री खाटूश्याम मन्दिर पर अयोध्या के सन्त व श्री वीर हनुमान आश्रम के महन्त अवधबिहारी जी महाराज और खाटूश्याम मन्दिर  के पंडित पुष्पेन्द्र महाराज के सानिध्यं में श्री खाटूश्याम मन्दिर से तृतीय स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 24 जनवरी से 2 फरवरी तक श्री खाटूश्याम महोत्सव मनाया जा रहा है,जिसकी तैयारियां जारी और धार्मिक कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर श्याम बाबा पोस्टर का विमोचन किया गया। महोत्सव के तहत श्री राम कथा,11 कुण्डीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ,दिव्य श्रृंगार,विशाल भण्डारा आदि कार्यक्रम होंगे। श्री श्याम सखा मण्डल के सेवक मास्टर ओमप्रकाश गुप्ता,रवि गोयल,अशोक गर्ग वैर वाले ने बताया कि श्री श्याम सखा मण्डल के द्वारा श्री श्याम मन्दिर का तृतीय स्थापना दिवस पर श्री खाटूश्याम महोत्सव.2026 मनाया जाऐगा। जिसका शुभारम्भ 24 जनवरी को होगा,जो 2 फरवरी तक आयोजित होगा।

24 जनवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा शुरू होगी,कथा का 24 जनवरी से एक फरवरी तक प्रतिदिन 12ः15 से सायं 5ः00 बजे तक होगी। कथा वाचक श्री वृन्दावन धाम के गोविन्द भईया जी महाराज होंगे। 25 जनवरी से एक फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 8ः15 से 10ः15 बजे तक 11 कुण्डीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ होगा। यज्ञाचार्य मध्यप्रदेश प्रान्त के ममलेश्वर क्षेत्र के ओकाश्वेर निवासी सुदर्शन शर्मा होंगे। 2 फरवरी को महायज्ञ की पूर्णाहुति,विशाल भण्डारा एवं रात्रि को एक रात श्याम बाबा के नाम के तहत जागरण व संकिर्तन होगा। इस अवसर पर दिनेश शर्मा बसेडी वाले,सोमेश्वर पहलवान,सुमित गुप्ता,योगेश सिंघल,यादव जी,रामकिसन सैनी आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................