एक तरफा पुलिस की कार्रवाई से व्यापारियों मे गहरा रोष, हुआ बाजार बंद
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) नगर पालिका के अतिक्रमण दस्ते के द्वारा 9 जनवरी को हटाए जा रहे अतिक्रमण को लेकर जालूकी रोड स्थित फल फ्रूट विक्रेताओं के पास नगर पालिका अतिक्रमण निरोधक दस्ते के कार्मिक पहुंचे। इस पर रेहड़ी व्यापारी व नगरपालिका के कार्मिकों व फल फ्रूट विक्रेता आपस मे उलझ गए मामला बढ़ गया ।
दोनों पक्षों की ओर से पुलिस रिपोर्ट दे दी गई ।कस्बे के व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस द्वारा एक तरफा कार्यवाही की जा रही है।
पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट अभी तक दर्ज नहीं की गई है । पीड़ित पक्ष द्वारा रिपोर्ट 9 जनवरी को रात्रि में ही दे दी गई थी। जो की पुलिस थाने के रोज नामचे में दर्ज है।
नगर पालिका के कार्मिको द्वारा दी गई रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा कार्यवाही कर आपसी समझौता कराने वाले सहित तीन लोगों को 11 जनवरी को गिरफ्तार किया गया । जिनको न्यायालय द्वारा 12 जनवरी को जेसी भेज दिया गया है।
दुकानदारों का आरोप है कि नपा कार्मिक जेसीबी व डण्डो के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के लिए आये तो ग्रामीणों ने विरोध जताया था। जो की मारपीट में बदल गया ।
पुलिस द्वारा एक तरफा कार्रवाई से नाराज होकर आज लक्ष्मणगढ़ कस्बा पूर्ण रुपेन बंद रहा लोग आवश्यक सेवाओं के लिए भी दवाई एवं दूध डेयरी फल सब्जी सामान के लिए तरस रहे थे।


