अवैध खनन कर रही एलएनटी मशीन जब्त, 13.54 लाख का लगाया जुर्माना

Jan 13, 2026 - 13:57
Jan 13, 2026 - 13:59
 0
अवैध खनन कर रही एलएनटी मशीन जब्त, 13.54 लाख का लगाया जुर्माना

लखनपुर के पहाड में खनिज विभाग व पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई, खनन माफियों के खिलाफ मामला दर्ज

रुदावल (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग व पुलिस टीम ने संयुक्त छापामार कार्रवाई करते हुए लखनपुर के पहाड में अवैध खनन कर रही एलएनटी मशीन को जब्त किया है। एलएनटी मशीन बिना अनुमति के खान में अवैध खनन कर पत्थर निकाल रही थी। इस खान से खनन माफिया 2240 टन मैसनरी स्टोन को निकालकर चोरी कर ले गए है। कार्रवाई के दौरान खनन माफिया मौके से फरार हो गए। खनिज विभाग ने माफियाओं पर 13 लाख 54 हजार 200 रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही खनिज विभाग के कार्यदेशक ने रुदावल पुलिस में खनन माफियाओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

रुदावल थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि खनिज विभाग के कार्यदेशक वीरेन्द्र कुमार ने मामला दर्ज कराया है कि राज्य सरकार द्वारा अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध खनन के निगर्मन की रोकथाम के लिए खनिज विभाग व पुलिस की टीम गांव लखनपुर के पहाड में पहुंची। जहां पहाड़ से एलएनटी मशीन चलने की आवाज सुनाई दी। जिसकी आवाज सुनकर खनिज विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां जाकर देखा तो एलएलटी मशीन द्वारा अवैध खनन किया जा रहा था। इतने में मशीन चला रहा ऑपरेटर मौके से फरार हो गया। 

जानकारी करने पर पता चला कि खनन पट्टा संख्या 249/02 एवं 161/02 के मध्य गैप क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा है, जो कि पुराने अवैध खनन पिट में किया गया। मौके पर ताजा खनन पिट की माप की गई। जिसकी औसतन साईज 17 बाई 11 बाई 5 मीटर पाई गई। इस खनन स्थल पर अवैध खनन का कार्य गांव लखनपुर निवासी विशम्भरदयाल पुत्र शोभाराम लोधा व अन्य द्वारा किया जा रहा है। इस अवैध खनन पिट से लगभग 2240 टन मैसनरी स्टोन निकाला गया है। खनिज स्थल से निकाले गए मैसनरी स्टोन व जब्त एलएनटी पर 13 लाख 54 हजार 200 रुपए जुर्माना राशि बनती है। पुलिस ने जब्त एलएनटी मशीन को बांध बारैठा पुलिस चौकी पर खडा करवा दिया है। साथ ही खनन माफियाओं की तलाश शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................