श्रद्धालुओं की बस बेकाबू होकर पलटी, एक की मौत:5 घायल ,मेगा हाईवे पर हुआ हादसा
बाड़मेर(राजस्थान)
बालोतरा जिले के पचपदरा थाना इलाके मेगा हाईवे मालियों की ढाणी के पास शाम करीब साढ़े सात बजे सवारियों से भरी बस बेकाबू होकर पलट गई। इससे एक युवक की मौत हो गई। वहीं 5 जने घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर डीएसपी अशोक कुमार और पचपदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को बालोतरा के नाहटा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। बस गुजरात से रामदेवरा श्रद्धालुओं को लेकर जा रही थी।
बेकाबू होकर पलटी
पुलिस के अनुसार, गुजरात से रामदेवरा मंदिर दर्शन करने के लिए श्रद्धालु़ओं से भरी बस मेगा हाईवे से जा रही थी। पचपदरा थाने के मालियों की ढाणी के पास बस अचानक बेकाबू होकर पलट गई। जानकारी मिलने पर पचपदरा डीएसपी अशोक कुमार मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बस में सवारियों को बाहर निकाला गया। इस दौरान एक बच्चा में फंसा हुआ था। पुलिस की टीम ने रेस्क्यू करके उसको बाहर निकाला गया। मौके पर एम्बुलेंस और क्रेन को बुलाया। बस को सीधी करवाकर हाईवे को खुलवाया गया
1 की मौत 5 घायल
घायलों को बस मे में निकाल कर एम्बुलेंस से हॉस्पिटल लाया गया। वहां पर सवार सुरेश पुत्र लक्ष्मण ठाकुर निवासी पाण्डू गुजरात की मौत हो गई। वहीं 5 जने गंभीर घायल हो गए। घायलों बालोतरा के नाहटा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान एसडीम अशोक कुमार व पीएमओ संदीप कुमार देवात बालोतरा थाना अधिकारी चैल सिंह चौहान हॉस्पिटल पहुंचे।
पचपदरा डीएसपी अशोक जोशी ने बताया- हादसे में एक की मौत हुई है। फिलहाल उसके शव को बालोतरा हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह सभी रामदेवरा मंदिर दर्शन करने जा रहे थे।